Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -01-Sep-2022 तुम अपनाओ मानवतावाद

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक- तुम अपनाओ मानवतावाद

भारत है हमारा महान,
पूरी जहां में छाई भारत की संस्कृति,
संस्कृति है भारत की मणि,
फिर क्यों भूलते मानवता की छवि।

हर रोज हो रहा नारी का अपमान,
रोज बढ़ रहा अत्याचार,
क्यों भूल जा रहा है आज ,
मानवता का पाठ।

रोज बढ़ रहे दंगा फसाद,
इंसानियत भूल गए  इंसान,
दिनदहाड़े कर रहा अपराध,
फिर क्यों भूल रहा  मानवतावाद।

भारत माता का करो ख्याल,
मानवता का रखो ध्यान,
संस्कृति का रखो मान,
 अब बनो तुम इंसान।

भूल जाओ तुम जातिवाद,
भूल जाओ तुम धर्मवाद,
सिर्फ अपनाओ अपनत्वभाव,
भारत में लायो मानवतावाद।

   14
9 Comments

Seema Priyadarshini sahay

03-Sep-2022 03:11 PM

बेहतरीन

Reply

Shnaya

02-Sep-2022 08:33 PM

बहुत खूब

Reply